बिलासपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। आईपीएल के हर चौके-छक्के पर लग रहा था लाखों का दांवज् लेकिन सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ने कार के अंदर चल रहे इस हाईटेक सट्टा रैकेट का खेल एक झटके में खत्म कर दिया, जहां मोबाइल ही बना था पूरा जुआघर और सड़कों पर घूम-घूमकर बदला जा रहा था लोकेशन ताकि कानून की नजर से बचा जा सके। बिलासपुर के थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में एसीसीयू टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद क्रेटा कार क्रमांक सीजी 10 बीडी 8888 को घेरकर पकड़ा गया, जिसमें बैठे तीन लोग मोबाइल के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे, मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा पिता स्व. कृष्ण कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी बाजार पारा गनियारी थाना कोटा, दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू पिता सूरज उम्र 32 वर्ष निवासी देवरी खुर्द चन्द्रशेखर आजाद चौक थाना तोरवा और सीताराम साहू पिता कीर्ति राम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 नजरलाल पारा सिरगिट्टी के रूप में हुई, तीनों आरोपी कार के अंदर बैठकर मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और लगातार जगह बदलकर नेटवर्क चला रहे थे, पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली जिसके बाद तत्काल टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और मौके पर ही मोबाइल की जांच में सट्टे का पूरा डिजिटल हिसाब-किताब सामने आ गया,आरोपियों के कब्जे से ?5,01,300 नगद, 4 मोबाइल फोन और करीब ?10 लाख कीमत की क्रेटा कार बरामद की गई, कुल जब्ती लगभग ?17 लाख आंकी गई, पूछताछ में आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना कबूल किया और यह भी खुलासा हुआ कि उनका नेटवर्क अन्य थाना क्षेत्रों तक फैला हुआ है जिसकी जांच जारी है, इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7(2), 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब मोबाइल और कार के सहारे चलने वाले सट्टा गैंग भी सुरक्षित नहीं हैंज् क्योंकि कानून की नजर अब हर स्क्रीन और हर सड़क तक पहुंच चुकी है ।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

