जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आईपीएस अधिकारी निवेदिता पाल ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक (स्क्क) का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने रायगढ़ स्थित 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में सेनानी के पद से यहां पदस्थापना के बाद जिम्मेदारी संभाली।
बताया जा रहा है कि जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण में भाग लेने गए हैं। उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान निवेदिता पाल को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभार सौंपा गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े अहम मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। निवेदिता पाल ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

