राजनांदगांव 6 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस चौकी सुरगी , घर के अंदर ही बन गया था डर और विवाद का अड्डा… सौतेली मां और बहन को बेघर करने की धमकी, गाली-गलौज और मारपीट से बिगड़ते हालात को सुरगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थाम लिया और आरोपी को सीधे गिरफ्तार कर कानून का सख्त संदेश दे दिया। राजनांदगांव जिले की पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र में 6 अप्रैल 2026 को उस वक्त माहौल गरमा गया जब एक महिला ने लिखित शिकायत देकर अपने सौतेले भाई पर गंभीर आरोप लगाए कि वह लगातार घर से निकालने की धमकी देता है, गाली देता है और मारपीट करता है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और शिकायत की तस्दीक शुरू की, जांच में सामने आया कि आरोपी चुम्मन दास साहू पिता स्व. तोरण लाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम भंवरमरा अपनी ही सौतेली मां और बहन को घर में रहने का अधिकार नहीं मानता और आए दिन विवाद कर उन्हें बाहर निकालने का दबाव बनाता है, हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी आक्रोशित होकर पीड़ितों से झगड़ा करने लगा जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने और किसी भी वक्त संज्ञेय अपराध होने की आशंका साफ दिखाई देने लगी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया और धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष पेश किया जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई, पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, पारिवारिक उत्पीड़न या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी… क्योंकि अब हर घर की सुरक्षा और हर नागरिक का अधिकार पुलिस की सीधी निगरानी में है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

