मृतक को दो लाख एवं घायलों को 50- 50 हजार रुपए का चेक दिया
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। फाफामऊ कोल्ड स्टोर की घटना मे मृतक जगदीश की पत्नी साधना देवी निवासी मोरहू (चंदापुर) को दो लाख एवं घायल बृजेश पासी निवासी मोरहू तथा धर्मेन्द्र पाल निवासी मन सैता को 50-50 हजार रूपये का चेक आज़ समाजवादी पार्टी की ओर आर्थिक मदद के रूप मे दिया गया।
ज्ञात हो कि घटना की जानकारी पाते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी।
सपा की ओर से जारी आर्थिक सहायता का चेक लेकर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एम एल सी डॉ मानसिंह यादव एवं विधायक श्रीमती गीता शास्त्री, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमर नाथ मौर्य आज़ पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों आदि के साथ पीडि़तों के घर पहुंचे।
इस मौके पर अन्य लोगों मे प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, आदिल हमजा, राजू पासी, अमर सिंह, खिन्नी लाल पासी, जीत लाल पासी, प्रेम चंद्र मौर्य, श्रीकांत यादव, कुलदीप यादव, पार्षद श्रीमती तारा देवी, बलवीर सिंह, संगम लाल मौर्य, अरविन्द केसरवानी, राकेश पासी, मकबूल हसन आदि सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

