प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के एक युवक को साइबर अपराधियों ने नेट बैंकिंग सेवा शुरू करने के नाम पर 3.14 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीडि़त ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर सुलेम सराय निवासी कल्याण सिंह की तहरीर के मुताबिक, अंजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद झांसे में लेकर नेट बैंकिंग शुरू करने और उसके लाभ की जानकारी दी। उस पर विश्वास कर कल्याण सिंह ने एटीएम नंबर, आधार नंबर व बैंक खाता नंबर सहित अन्य जानकारी साझा कर दी। इसके बाद शातिर ने लाभार्थी बनकर कल्याण सिंह के खाते से दो बार में 3.14 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

