रचा प्रेरणा का नया अध्याय, सीडीए पेंशन के वरिष्ठ लेखा परीक्षक से सचिवालय तक का सफर
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। गाजीपुर जिले के ग्राम पचारा निवासी संजय कुमार ने अपने अथक परिश्रम, धैर्य और अटूट संकल्प के दम पर उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद हासिल कर एक नई मिसाल पेश की है। वर्तमान में सीडीए पेंशन में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के रूप में कार्यरत संजय कुमार की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले संजय कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई सुनील कुमार (उप सचिव, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश) और प्राचार्य प्रेमचंद को दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिन मोड़ पर संभाला।
इस उपलब्धि में उनकी पत्नी अंजना कुमारी और बेटियां अंशिका, सानवी व पलक का भावनात्मक सहयोग भी अहम रहा। वहीं परममित्र अभिषेक मिश्रा (सीडीए पेंशन) ने लगातार उन्हें प्रेरित करते हुए उनके हौसले को मजबूत बनाए रखा।
सफलता के इस खास मौके पर संजय कुमार ने सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पत्नी, बच्चों और मित्रों अभिषेक मिश्रा, शशांक मिश्रा, प्रतीक के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के पौत्र प्रांशु त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

