केक काटकर मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस संगोष्ठी का आयोजन, जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 5 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 18 करोड़ लोगों की पार्टी बन चुकी है। आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति की नहीं विचारधारा की पार्टी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवादी संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदयÓ दर्शन और अटल बिहारी वाजपेयी के उदात्त नेतृत्व से प्रेरित भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र सर्वोपरिÓ के उस मूल भाव का प्रतीक है, जिसने राजनीति को सेवा, समर्पण और जनकल्याण का माध्यम बनाया है। असंख्य कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और निष्ठा ने भाजपा को एक ऐसे विराट वटवृक्ष में परिवर्तित किया है, जो नए भारत की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है।
भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है।
इलाहाबाद संसदीय सीट से पूर्व भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, शशि वाष्र्णेय महानगर प्रवासी विनोद प्रजापति ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय ने किया। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री विक्रमजीत भदौरिया ने अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। स्थापना दिवस पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं चंद्रशेखर मिश्रा, जेपी द्विवेदी, प्रेमचंद गुप्ता, विकास तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद सिंह, वंदना शर्मा, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश गोंड, रवि केसरवानी, प्रवीण भारती, सुजीत कुशवाहा, नवाब खान ,शोभिता श्रीवास्तव, विपुल मित्तल, रवींद्र गांधी, अजय राय, शुभम सिंह, आनंद दुबे, मो. शरीफ, प्रियंका पाराशर, आभा भारती गोस्वामी आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

