प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा को लेकर प्रयाग उत्थान समिति की वृहद बैठक कार्यकर्ताओं के साथ मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मु_ीगंज में आयोजित किया गया।
इस अवसर समिति के अध्यक्ष डाक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय 21, 22 एवं 23 अप्रैल को निर्धारित किए गए बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान मु_ीगंज से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी जो गऊघाट पुलिस चौकी, मु_ीगंज छोटा चौराहा, मोतीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौराहा, बहादुरगंज, मानसरोवर चौराहे से होते हुए चंद्रलोक चौराहा, रामबाग स्थित पथरचट्टी रामलीला कमेटी के मैदान में संपन्न होगी। संपूर्ण मंगल कलश यात्रा मार्ग को भगवामय किया जाएगा।
कलश यात्रा में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, सीता अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण सुनील लहरी शामिल होंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते समिति के संरक्षक कुमार नारायण ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 27 प्रकार की कमेटी का गठन किया गया है। बैठक का संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने किया और और बताया कि मंगल कलश यात्रा में शहर के सम्मानित धार्मिक सामाजिक व्यापारिक संगठनों के सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में शामिल अजीत सिंह, अनुराग सिंह, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र जी भैया, प्रदीप पांडेय सतीश केसरवानी, निखिल पांडे, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, राकेश जायसवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

