मोनिका को सौंपी गई महानगर की कमान
प्रयागराज 6 अप्रैल (आरएनएस)। हिमालय परिवार के संस्थापक एवं वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने सिंधु दर्शन यात्रा (सिंधु कुंभ 2026) के आयोजन पर चर्चा के लिए आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन बैठक में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. शशिकांत मिश्रा एवं क्षेत्रीय महामंत्री मुकेश पाण्डेय से विचार-विमर्श के बाद संगठन में नए दायित्वों की घोषणा की।
इसके अंतर्गत काशी विश्वनाथ मंदिर के पीआरओ पुनीत धवन को हिमालय परिवार काशी प्रांत का महामंत्री तथा प्रमुख समाजसेविका मोनिका अरोड़ा को प्रयाग महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डॉ. इंद्रेश कुमार ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए हिमालय परिवार को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निलेश, क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र प्रो. शशिकांत मिश्रा तथा क्षेत्रीय महामंत्री मुकेश पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

