कोलकाता 6 अप्रैल (आरएनएस)। पोर्ट अचंल के मटियाबुर्ज विधानसभा के तृणमूल विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला लगभग 80 साल की उम्र में भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में महेशतल्ला वार्ड 1 स्थित संघति पल्ली में तृणमूल प्रार्थी अब्दुल खालिक मोल्ला ने चुनाव प्रचार किया। संघति पल्ली एसोसिएशन के सचिव संजय जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, अब्दुल खालिक मोल्ला ने यहां हर वर्ग के लोगों के साथ भेंट की और मतदाताओं से बंगाल की एकता व संस्कृति को बरकरार रखने के लिए फिर से ममता सरकार को चुनने की प्रार्थना की। इस दौरान वार्ड के पार्षद सत्येन्द्र सिंह, बोरो 15 के चेयरमैन रंजीत सील, वार्ड अध्यक्ष राकेश जैसवारा, अब्दुल सत्तार, प्रेम जैसवारा, एसोसिएशन सदस्य आरके सिंह, शंकर धानुक, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश दत्ता, शिवकुमार कोविड , सैलेश साव, पंचम साव व अन्य मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

