रामानुजगंज, 06 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के ग्राम चिनिया में आज दोपहर लगभग 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक कार्य से रामानुजगंज आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से संतोषी नगर पिपराही के दो युवक बाइक से आ रहे थे। मोड़ के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दयाशंकर सिंह मरकाम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथी अनिल मरकाम घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विक्रम (उम्र 18 वर्ष) और सूरज मंडल (उम्र 18 वर्ष), पिता मृत्युंजय मंडल, निवासी संतोषी नगर पिपराही, भी घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया, जहां डॉक्टर सकेंद्र गुप्ता द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों युवक बलरामपुर महिंद्रा शोरूम में कार्य करते हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

