कोण्डागांव, 06 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर परिसर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में गत दिवस नियोजकों स्काई ऑटोमोबाईल कोण्डागांव, सेल्फ इंटेलिजेन्ट सिक्योरिटी सर्विस भिलाई, स्वतंत्र माइक्रोफाईन प्राईवेट लिमि. रायपुर के द्वारा अपनी संस्था के विभिन्न पदों जैसे रिलेशनशिप मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, फील्ड ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर, अकाउण्टेंट एवं लेबर के कुल 396 पर भर्ती हेतु ष्प्लेसमेंट कैम्पष् का आयोजन किया गया। इस कैंप में 97 बेरोजगार युवक-युवतियों ने आवेदन किया। कुल आवेदकों में से 42 आवेदकों ने भाग लिया, तत्पश्चात् 38 प्रारंभिक एवं 25 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 11 प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 1027 आवेदकों ने भाग लिया एवं 191 आवेदकों का अंतिम चयन किया गया।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

