हरिद्वार,06 अपै्रल (आरएनएस)। शिवालिकनगर पालिका के वार्ड 9 स्थित गली बी 8 में नवनिर्मित मुख्य सड़क एवं आंतरिक सड़क का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। हर वार्ड, हर गली तक विकास पहुंचाना निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के साथ साथ जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को समग्र रूप से बेहतर जीवन सुविधा मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

