पिथौरागढ़,06 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने लापता दो लोगों को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनालीछीना पुलिस को बालिका की माता ने उसके लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बालिका को ढूंढकर उसके परिजनों का सौंप दिया है। इधर नाचनी में एक व्यक्ति ने अपनी माता के लापता होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को थल से ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

