रुद्रपुर,06 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांतिदल कार्यकर्ताओं ने नेपाल सीमा से लगे पकडिय़ा, झनकईया, बगुलिया, अशोक फॉर्म, सिसैया बंदा, मेलाघाट आदि ग्रामों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यहां सदस्यता अभियान चलाया। रविवार को सीमांत क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सूरज चंद, दशरथ चंद, महेंद्र चंद, समुद्र चंद, दुर्गा सिंह बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, पार्वती देवी, केसरी देवी, खीम सिंह सामंत आदि ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। भ्रमण के दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि 25 साल से लगातार इन राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड को गर्त में धकेल दिया है जो उत्तराखंड बनने की मूल अवधारणा थी। वह इन 25 सालों में तिनके भर भी पूर्ण नहीं हुई है। उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीदों के सपनों का जो उत्तराखंड बनाने की बात थी उस पर यह राष्ट्रीय पार्टिया खरी नहीं उतर पाई। भाटिया ने कहा कि किसान परेशान हैं। उसके बाद सरकारी रेट प्रति कुंतल 2585 रुपये होने के बावजूद किसानों को अपनी फसल ओने पौने दामों में 1800 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बेचनी पड़ रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

