रुद्रपुर,06 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी ने भी अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। सोमवार को स्थापना दिवस पर बिशना देवी ने झंडारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेता रंदीप पोखरिया, पूर्व जिला महामंत्री सतीश गोयल, मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, रिप्पन विश्वास आदि मौजूद रहे। इधर, नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। इसके बाद नगर पालिका परिषद खटीमा के सभागार में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री भुवन भट्ट और विक्की रस्तोगी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, जिला महामंत्री रमेश जोशी, गंगा सिंह चौहान, शशांक वर्मा, राजेश बाटला, किशन सिंह किन्ना, नीता सक्सेना, भागीरथी खोलिया, सतीश गोयल, कामिल खान, रवीश भटनागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

