रुद्रपुर,06 अपै्रल (आरएनएस)। रम्पुरा क्षेत्र सोमवार को भगवा रंग में रंगा नजर आया। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में हिन्दू शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भगवा झंडे लेकर शामिल हुए। यात्रा रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां विधायक शिव अरोरा ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों कटोरी मंदिर, काली मंदिर, गुरुद्वारा रोड, सनशाइन स्कूल होते हुए शिव मंदिर चौरासी घंटा मंदिर पर समापन हुई। यात्रा में युवाओं और महिलाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में भगवा ध्वज लिए प्रतिभागियों में धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी आस्था और समर्पण साफ नजर आया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रम्पुरा की जनता हमेशा से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, बिट्टू शर्मा, प्रीत ग्रोवर, गिरीश पाल, चन्द्रसेन चंदा, महेश कोली, गजेंद्र प्रजापति, जितेंद संधू, राजेश गुप्ता, जितेंद हुंडल, किशन कोली, राज कोली, मोहित कोली, रवि, वीरू, राजू श्रीवास्तव, गुन्नू चौधरी, बिट्टू मिश्रा, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, सौरभ गुप्ता, संतोष गुप्ता, संतोष पाल, मोहित पांडा, शिवकरण, सुदामा कोली, चंद्रपाल कोली, अर्चना राय, ममता श्रीवास्तव, सुनील बाल्मीकि,मोर सिंह, छेदालाल पाल भीमसेन गुप्ता, पिंटू पाल आदि रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

