रुद्रपुर,06 अपै्रल (आरएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर गेहूं तौल का शुभारंभ किया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मौर्या ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद प्रक्रिया की शुरुआत कराई। इस दौरान 40 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली और किसानों के गेहूं तौल में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। मौर्य ने बताया कि मंडी में 25 केंद्र स्थापित किए गए हैं। गांवों से मांग आने के अनुसार सेंटर इंचार्ज आवंटित किए जाएंगे और गेहूं खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों का गेहूं बिना किसी बाधा के तौला जाएगा। एसएमआई केसी आर्य ने बताया कि कांटों पर बारदाना सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मंडी मंडी सचिव ललित पांडेय, सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, पवन अग्रवाल, नवीन भट्ट आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

