ऋषिकेश,06 अपै्रल (आरएनएस)। चारधाम यात्रा में सुचारू यातायात के लिए शहर में नौ अप्रैल से नगर निगम और संबंधित महकमों को संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा। इसमें फुटपाथ और सड़क पर वाहनों की रिपेयरिंग करने वालों का न सिर्फ चालान होगा, बल्कि सड़क खड़े वाहनों को भी जब्त कर लिया जाएगा। सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर भी सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें व्यापारी और सवारी वाहन यूनियनों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान अतिक्रमण की वजह से सड़कों पर आवागमन में पेश आ रही दुश्वारियों पर चर्चा हुई। यात्राकाल में सवारी और टैक्सी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग पर भी मंथन हुआ।मेयर शंभू पासवान ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि सड़कों और फुटपाथ वाहनों की रिपेयरिंग की शिकायत मिली है। इससे पैदल लोगों चलने में दिक्कत हो रही है। ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है।नौ अप्रैल से अभियान में इस तरह के मैकेनिकों का चालान होगा। प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस संयुक्त अभियान का हिस्सा होंगे। मुनादी से लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया जा रहा है। मौके पर एआरटीओ रश्मि पंत, देवेंद्र कुमार, जयप्रकाश नारायण, सुरेंद्र सिंह गुनसोला, अन्?नत राम भट्ट, अमर सिंह रावत, हेमंत डंग, विजेंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।नाली से आगे नहीं रखेंगे सामानशहर की आंतरिक सड़कों पर नालियों से आगे सामान मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई होगी। अभियान में दुकान के बाहर सड़क पर वाहन मिलने पर भी संबंधित खरीदार व दुकान स्वामी पर एक्शन लिया जाएगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि दुकानदारों को यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह ग्राहकों के वाहनों को पार्क कराने के लिए इंतजाम करें, जिससे शहर की आंतरिक सड़कों पर लोगों को आवागमन में परेशानियों न हो।बुकिंग वाले वाहन नहीं होंगे बाइपास-ऋषिकेश क्षेत्र के धर्मशाला और होटल आदि में बुकिंग करने वाले यात्री वाहनों को सीधे एंट्री मिलेगी। उन्हें डायवर्जन में भी नेपालीफार्म से भानियावाला होते हुए ऋषिकेश नहीं भेजा जाएगा। बैठक में व्यापारियों के इस सुझाव पर मेयर शंभू पासवान ने हामी भरते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ऋषिकेश का अधिकांश व्यापार चारधाम यात्रा पर निर्भर करता है, जिसके चलते इस तरह की छूट आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसका पालन कराने के लिए भी कहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

