उत्तरकाशी,06 अपै्रल (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानसू से गंगोरी से बीच उत्पन्न हो रही जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने हाईवे पर सुबह आठ से रात की 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने और निर्माण सामग्री हटवाने की मांग की है। चेतावनी दी कि आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो जनता के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कांग्रेसियों ने जाम सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन प्रारंभ होने से पहले वाला है लेकिन वर्तमान में सुबह और शाम को ज्ञानसू से गंगोरी के मध्य भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम के कारण आमजन, पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग रखी है कि सुबह आठ बजे से रात्रि 11 बजे तक ट्रक आदि भारी वाहनों का संचालन नगर बाईपास से किया जाए। सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटाकर नो-पार्किंग नियम सख्ती से लागू किया जाए। जहां सड़क पर्याप्त चौड़ी है वहां चिन्हांकन कर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किए करने की मांग रखी। सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों का चालान की कार्रवाई करने को कहा।निर्माण सामग्री भी जाम की समस्या का कारण बन रहा है। इसके अलावा गाजणा क्षेत्र के धौंतरी बाजार में स्वीकृत पुलिस चौकी शीघ्र स्थापित करने की मांग रखी। इस मौके पर प्रदीप रावत, कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, महाजन चौहान, पपेंद्र नेगी आदि उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

