कोटद्वार,06 अपै्रल (आरएनएस)। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 27 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सोमवार को 15वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। लोनिवि, सिंचाई समेत सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कोटद्वार के सिंचाई निरीक्षण भवन में जोरदार प्रदर्शन किया।
सोमवार को आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता महकार सिंह ने की। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर रहा है। कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण करने समेत 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई। धरना देने वालों में महासंघ के जिला अध्यक्ष कौशिद अली, आशीप असवाल, तेजेन्द्र रावत, मुनीश बावरा, दीपेन्द्र रावत, विकास कौशिक, सत्येन्द्र, सुनीता, भानु गैरोला, विवेक गुसाईं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

