रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के अनुसार, निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल को रक्षित केंद्र से थाना खमतराई, अजय झा को थाना तेलीबांधा, शक्ति सिंह को थाना मौदहापारा और रितेश मिश्रा को थाना आजाद चौक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह विनय सिंह बघेल को थाना टिकरापारा से थाना पुरानी बस्ती, राजेश कुमार मरई को रक्षित केंद्र से थाना टिकरापारा भेजा गया है। वहीं शिव नारायण सिंह को थाना कबीर नगर से थाना पंडरी, गौतमचंद्र गावड़े को थाना डीडी नगर और दीपेश कुमार सैनी को थाना देवेन्द्र नगर में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा स्वराज त्रिपाठी को थाना पंडरी से थाना गोलबाजार तथा गगन बाजपेयी और अजीत सिंह राजपूत को थाना आजाद चौक से थाना सरस्वती नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।.
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

