उमरिया, 06 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए खराब प्रगति पर समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद किया जाए।बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों,आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनों तथा जनसुनवाई,न्यायालयीन प्रकरणों,मानवाधिकार के पत्रों,फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें।उन्होने शहरी भूमि के पट्टों के खराब निराकरण पर स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सर्वाइकिल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तीन माह कि बच्चियों का निशुल्क एचपीवी का टीकारण किया जा रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि स्कूल,हॉस्टल के माध्यम से टीकाकरण के कार्य शत प्रतिशत वृध्दि प्राप्त की जाए। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों से कहा है कि अपने क्षेत्रांतर्गत गैस सिलेंडर की उपलब्धता का अवलोकन करें। साथ ही गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण क्रम के अनुसार ही किया जाए।
उन्होने उप संचालक कृषि से कहा है कि खाद कि बिक्री केवल ई विकास केंद्र एवं ई टोकन के माध्यम से ही की जाए इसके बाद भी यदि अवैध रूप से खाद बिक्री होती पाई जाती है तो, संबंधित के विरूध्द एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से कहा है कि जिले में स्थित गौशालाओ में पानी, चारा, भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने समस्त अधिकारियों से कहा है कि साधना सप्ताह अंतर्गत सभी विभाग निर्धारित कोर्स को पूरा करें ।
उन्होने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की प्रमुख नदियों का सीमांकन कराएं तथा तालाबो पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाते हुए जल संरचनाओ को अतिक्रमण से मुक्त कराएं । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें एवं प्रतिदिन जानकारी उपलब्ध कराएं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

