० युवाओं ने ली सदस्यता, प्रत्येक बूथ पर मनाया स्थापना दिवस
अनूपपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर जिला कार्यालय निर्माण के लिए चचाई रोड पर भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल, जिले के प्रभारी मंत्री एवं शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल रौतेल, जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदासपुरी आधार वैश्य एवं बृजेश गौतम की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं की आधारशिला है। यह केवल दफ्तर नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक मंदिर के समान है।कार्यक्रम के दौरान कोतमा में हुई दुखद घटना के शोक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अनूपपुर भाजपा मंडल के लगभग 50 युवा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी के प्रयास से भाजपा की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम एवं जिला प्रभारी संजय साहू ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

