एनएमएसीसी के तीसरे एनिवर्सरी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन कियारा आडवाणी के लुक ने सबका ध्यान खींच लिया. कियारा अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस इवेंट में नजर आईं. पिंक साड़ी में उनका ग्रेसफुल अंदाज और खूबसूरत मुस्कान फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. कियारा ने अपने इस शानदार लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
कियारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा, जो उनके पूरे लुक को बहुत एलिगेंट बना रहा है. साथ ही साइड पार्टिंग के साथ उनका हेयरस्टाइल बहुत नेचुरल और ग्रेसफुल है.
उन्होंने अपने लुक के साथ एक स्टाइलिश चोकर नेकलेस चुना, जिसमें पर्ल और गोल्डन टच है. इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके पूरे लुक को क्लासी और रॉयल बना दिया.
कियारा का ब्लाउज बहुत स्टाइलिश है. गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ स्लीवलेस डिजाइन और डीप नेकलाइन ने उनके लुक को ग्लैमरस टच दिया है.
उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. हल्की साड़ी ने उनके पोज को बहुत ग्रेसफुल बना दिया है.
कियारा का पूरा लुक सिंपल के साथ बहुत स्टाइलिश है. उन्होंने एक बैलेंस्ड और एलिगेंट लुक को चुना, जो किसी भी फेस्टिव या इवेंट के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है.
उनका मेकअप बहुत सॉफ्ट और ग्लोइंग है. न्यूड लिपस्टिक, हल्का ब्लश और आई मेकअप ने उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिया, जो उन्हें अट्रैक्टिव बना रहा है.
कियारा की स्माइल और पोज इस लुक की सबसे बड़ी खासियत है. कैमरे के सामने उनके एक्सप्रेशन पूरे लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रहे है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

