जाह्नवी कपूर आज बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हालांकि उन्होंने जब बॉलीवुड में बुरे हालात में कदम रखा था. दरअसल उनकी पहली फिल्म ‘धड़कÓ उनकी मां श्रीदेवी की मौत के कुछ ही महीनों बाद रिलीज़ हुई थी. जाह्नवी ने अब खुलास किया है कि अपनी पहली फिल्म रिलीज़ होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गईं, उन्हें लगा कि लोग उनसे नफऱत करते हैं.
बता दें कि राज शमनी के पॉडकास्ट में जाह्नवी कपूर ने अपने शुरुआती दिनों और बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बारे में बताया. जाह्नवी ने 2018 में ईशान खट्टर के साथ ‘धड़कÓ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. पुराने दिनों को याद करते हुए, जान्हवी ने कहा, आप जानते हैं, जब भी कोई मुझसे मेरी पहली फिल्म, धड़क के बारे में बात करता है, तो वे कहते हैं, ‘वह उसमें बहुत अच्छी थीÓ या ‘हमें धड़क पसंद आईÓ और ‘तुमने बहुत पैसा कमायाÓ… लेकिन धड़क की मेरी यादें बहुत अलग थीं. धड़क के बाद मैं डिप्रेस्ड हो गई थी. मुझे लगा हो गया और पैकअप हो गया. लोग मुझसे नफरत करते हैं.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे अपनी जि़ंदगी में सारा वैलिडेशन अपनी मां से मिला. वह चली गईं तो मैंने सोचा, ठीक है, मैं इसे ऑडियंस पर डाल दूंगी. और मुझे उम्मीद थी कि सब लोग मुझे अपना लेंगे, जो मुझे नहीं पता था कि होता नहीं है. मैं सिफऱ् नेगेटिव बातों पर ध्यान दे रही थी. मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया या यह भी नहीं माना कि यह बहुत… मुझे लगता है कि सैयारा तक यह नए लोगों के साथ सबसे ज़्यादा कमर्शियली सफल फि़ल्म थी. मुझे यह भी समझ नहीं आया कि यह हिट थी. मुझे बस इतना पता था कि मैं बेकार हूँ और लोग मुझसे नफऱत करते हैं… क्योंकि मैंने सिफऱ् नेगेटिविटी देखी, और वही मेरी असलियत बन गई.
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर धड़कÓ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था और ये करण जौहर के सपोर्ट में बनी थी. ये फिल्म 2016 की मराठी फि़ल्म सैराट की रीमेक थी, और इसने बॉक्स ऑफि़स पर लगभग 110.11 करोड़ कमाए थे. जान्हवी ने गुंजन सक्सेना, घोस्ट स्टोरीज़, रूही और गुड लकी जेरी जैसी अलग-अलग फि़ल्मों में काम किया. वह हाल ही में शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजऱ आई थीं जिसमें वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ उनके साथ थे. 2025 में रिलीज़ हुई यह फि़ल्म बॉक्स-ऑफि़स पर ठीक-ठाक सफल रही, इसने 80 करोड़ के प्रोडक्शन बजट पर दुनिया भर में 100 करोड़ कमाए थे.
जाह्नवी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही राम चरण के साथ तेलुगु फि़ल्म पेड्डी में नजऱ आएंगी, जो इस साल के आखिर में रिलीज़ होगी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

