एक्टर लक्ष्य और अनन्या पांडे को लेकर करण जौहर चांद मेरा दिल बना रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने आज सोमवार को इस फिल्म की पहली झलक साझा की है। बीते दिन उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि वे आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या पांडे) से मिलवाएंगे। आज उन्होंने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए हैं, साथ ही कहानी की थोड़ी झलक भी दी है।
धर्मा प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ फिल्म से जुड़े कई पोस्टर रिलीज किए गए हैं, जिनमें लक्ष्य और अनन्या रोमांटिक लुक में दिख रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म की कहानी का मर्म लिखा है। इसमें लिखा है, प्यार में पडऩा आसान है। आगे बढऩा मुश्किल है। जिंदगी जब सिलेबस बदल देती है। जब जिंदगी प्यार से भी तेज भागती है। हर मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता।
इसके साथ कैप्शन लिखा है, पेश है एक प्रेम कहानी, जहां…जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है। बता दें कि चांद मेरा दिल सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को रिलीज होगी।
पोस्टर्स पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक दिन पहले जिस अंदाज में एलान किया गया था, उसके हिसाब से अधिकांश यूजर्स टीजर की उम्मीद लगाए बैठे थे। यूजर्स लिख रहे हैं, टीजर कब आएगा? पोस्टर्स को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लक्ष्य को नेटिजंस सकारात्मक रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं अनन्या को ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, यूजर्स लक्ष्य को सुझाव दे रहे हैं कि वे अनन्या से दूर रहें। कुछ यूजर्स फिल्म के प्रति उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

