दुर्ग, 07 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने टावर के नीचे युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों व युवक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।
बंछोर
०००

