कोरबा 07 अपै्रल (आरएनएस)। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के उपाध्यक्ष संवित साहू को छत्तीसगढ़कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन ने उन्हें 39 सदस्यीय कार्यकारिणी में उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं 15 सदस्यीय जिला कोर कमेटी में भी बतौर मेम्बर स्थान दिया गया है।
संवित साहू को इस उपलब्धि संगठन के पदाधिकारियों ,साथियों ने शुभकामनाएं दी है उनसे संगठन की बेहतरी के लिए पूरी ऊर्जा एवं संजीदगी के साथ कार्य व्ययवहार करने की अपेक्षा की गई है। संवित साहू के अलावा जिले में राजस्व, शिक्षा,स्वास्थ्य ,वनमंडल ,जनपद पंचायत ,पशुधन विकास विभाग ,आदिवासी विकास विभाग व परिवहन विभाग में सेवारत संगठन के साथियों को भी कार्यकारिणी व जिला कोर कमेटी में स्थान देकर महती जिम्मेदारी सौंपी गई है।
०००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

