0 भाजपा स्थापना दिवस पर नगरी मंडल में ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी आयोजित
नगरी, 07 अप्रैल (आरएनएस)। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगरी मंडल द्वारा कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 13 स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इसके बाद रावण भाटा स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। एवं महा उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यही कारण है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके देश और पार्टी के प्रति योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन विस्तार एवं आगामी योजनाओं गांव चलो घर चलो कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर तथा सोशल मीडिया पर पार्टी ध्वज के साथ फोटो साझा कर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर बूथ से लेकर शक्ति केंद्र एवं नगरी नगर के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सुलोचना साहू रूपेंद्र साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारर्व जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू दीनदयाल सेन बल्लू सेन अंबिका ध्रुव नागेंद्र शुक्ला कमल डागा मोहन नाहटा अजय नाहटा राम गोपाल साहू दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम राजू गोसाई प्रेमलता नागवंशी प्रतिमा देवांगन यशोदा साहू प्रीति यदु विभा राजपूत चेलेश्वरी साहू विनीत कोठारी राजा पवार देवचरण ध्रुव अश्विनी निषाद शंकर देवअनिरुद्ध साहू अजय ध्रुव चित्रांश नागवंशी नर्सिंग मरकाम नरेंद्र नाग विकास सोनी यश साहू दीनदयाल यादव राजशेखर नायर राजू पटेल
0

