(जगदलपुर) अनिंयत्रित हो कर पिकअप पलटी,दो की मौत, 37 जख्मी(जगदलपुर) अनिंयत्रित हो कर पिकअप पलटी,दो की मौत, 37 जख्मी0 लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में आज सुबह हुआ हादसा
0 शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के घोटिया इलाके में ग्राम ढाबा मारी में आज सुबह 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। गांव के एक टर्निंग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 37 अन्य जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर घायलों को तत्काल लोहांडीगुड़ा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 25 – 26 लोगों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में रेफर किया गया। लोहांडीगुडा थाना इंचार्ज ने बताया कि ग्राम सिरीसगुड़ा के ग्रामीण कल नारायणपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में गए हुए थे। आज सुबह वापस आते समय यह हादसा हुआ है। जल्द ही वाहन चालक को पड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 37 लोगों को चोटें पहुंची थी। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद लोहंडीगुड़ा से छोड़ दिया गया था। शेष को इलाज के लिए जगदलपुर भेजा है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

