मुंबई ,07 अपै्रल ,। लगातार तीन दिन की शानदार तेजी के बाद मंगलवार की सुबह दलाल स्ट्रीट के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। बाजार खुलते ही ऐसा भूचाल आया कि शुरुआती कुछ ही सेकंड में निवेशकों के करीब सवा चार लाख करोड़ रुपये डूब गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और विदेशी निवेशकों (स्नढ्ढढ्ढ) द्वारा की जा रही लगातार बिकवाली ने पूरे मार्केट का मूड खराब कर दिया। इस भारी दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर पड़े और बाजार में चारों तरफ लाल निशान हावी हो गया।
सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे, 4.24 लाख करोड़ का नुकसान
शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख इंडेक्स बुरी तरह लडख़ड़ा गए। बीएसई का सेंसेक्स 1.05 फीसदी का गोता लगाते हुए 73,326.61 के स्तर पर आ गिरा, जबकि एनएसई का निफ्टी 0.9 फीसदी टूटकर 22,771.75 के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट का असर सिर्फ बड़ी कंपनियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक टूट गए। इस चौतरफा बिकवाली के कारण महज कुछ ही सेकंड के भीतर बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 4.24 लाख करोड़ रुपये घट गई, जिससे निवेशकों को सुबह-सुबह ही भारी-भरकम नुकसान का सामना करना पड़ा।
इन दिग्गज शेयरों ने डुबोई लुटिया, कुछ में दिखी मामूली हरियाली
मंगलवार की इस बड़ी गिरावट में कई नामी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को खून के आंसू रुलाए। सबसे ज्यादा नुकसान इंडिगो, जोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा (रू&रू), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (स्क्चढ्ढ), एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स को हुआ। इन सभी कंपनियों के शेयरों में करीब 2 से 3 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस भारी बिकवाली के बीच भी कुछ शेयरों ने बाजार को सहारा देने की कोशिश की। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और आईटीसी के शेयर हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए, लेकिन इनमें बढ़त बेहद मामूली ही रही।
ऑटो और बैंकिंग सेक्टर ने किया सबसे ज्यादा निराश
अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (हृस्श्व) पर निफ्टी ऑटो को सबसे तगड़ी मार पड़ी है। शुरुआती ट्रेडिंग घंटों में ही यह इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिर गया। इसके साथ ही निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी 1.9 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, बाजार के इस डर को नापने वाले ‘इंडिया विक्सÓ (ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड ङ्कद्ब&) में 2 फीसदी का भारी उछाल देखा गया, जो निवेशकों की घबराहट को साफ बयां कर रहा है। हालांकि, निफ्टी मेटल में 0.7 फीसदी की हल्की बढ़त रही। एनएसई पर इस उथल-पुथल के बीच करीब 1,105 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,398 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और 82 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

