रायपुर 7 अप्रैल (आरएनएस) बचपन का खेल अब इंटरनेशनल पहचान की ओर बढ़ रहा है और निशाने की एक सटीक चोट कई खिलाड़ियों का भविष्य बदलने वाली है, छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गुलेल को नया मंच देते हुए 11 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप का चौथा आयोजन होने जा रहा है, जहां प्रदेशभर के खिलाड़ी अपने हुनर का दम दिखाएंगे और गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए आमने-सामने होंगे, इस हाई-इंटेंस मुकाबले में “निशान सटीक, हौसला अटूट, अब छत्तीसगढ़ से उठेगा नया चैम्पियन” की थीम के साथ खिलाड़ियों को न केवल मंच मिलेगा बल्कि इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचने का रास्ता भी खुलेगा, प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एलीट स्लिंगशॉट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्जन सिंह धुर्वे, सचिव चंदन टोप्पो, संरक्षक विनोद नागवंशी, चुम्मन साहू और मीडिया प्रभारी एच डी महंत ने संयुक्त रूप से बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है, अध्यक्ष धुर्वे ने कहा कि गुलेल हर किसी के बचपन की याद है लेकिन अब इसे खेल के रूप में पहचान दिलाने का समय है और यही मंच खिलाड़ियों को जिला से राज्य, राष्ट्रीय और फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगा,
प्रतियोगिता में जूनियर, मिडिल और सीनियर वर्ग से 10-10 खिलाड़ियों का चयन कर कुल 30 प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, सभी प्रतिभागी एक पूर्व निर्धारित और मानकीकृत दूरी से निशाना साधेंगे ताकि मुकाबला पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे, विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, उपविजेता को सिल्वर और तीसरे स्थान पर रहने वाले को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जाएगा, आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और इसे छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है, साफ है कि इस बार गुलेल सिर्फ खेल नहीं बल्कि करियर का लक्ष्य बनकर उभर रही है और जो निशाना यहां सटीक बैठा, वही खिलाड़ी कल देश का नाम रोशन करेगा।


