0 प्रधानमंत्री से की मुलाकात
0 मंत्रीमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट
0 गृहमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय संगठन में लिए जाने की चर्चा
रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री सहित अन्य शीर्ष नेताओ से मिलने के पश्चात चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिए केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त किया है वहीं पांच राज्यों में चुनाव के पश्चात मंत्रीमंडल के संभावित फेरबदल को लेकर भी संगठन के नेताओं से मंत्रणा की। वहीं एक कैबिनेट मंत्री को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। शासकीय प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने राज्य को नक्सल मुक्त करने और विकास का खाता तय करने सहित अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन के नेताओं से भी उनकी मुलाकात हुई है। जिसके अनुसार राज्य में एक कैबिनेट मंत्री विजय शर्मा को संगठन में लिए जाने की खबर है। बताया जाता है कि 5 राज्यों में चुनाव के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी बनाने जा रहे हैं जिसमें वे भाजपा के युवा नेताओं को साथ में रखना चाहते हैं। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को इसमें शामिल किए जाने की चर्चा है।
प्रदेश के प्रभारी रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन को भी छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के कामकाज को लेकर व्यापक शिकायतें मिल रही है। जिसे देखते हुए कतिपय मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया जाता है कि 4 मई को पांच राज्यों को चुनाव परिणाम आने वाला है। इसके पश्चात ही यह फेरबदल संभव होगा। ज्ञात रहे कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने 31 मई तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने की घोषणा की थी। जिसके तहत यहां पर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का सफाया कर दिया गया है।
आर.शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

