रायपुर, 7 अप्रैल( आरएनएस ) इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु के साथ क्रूरता और अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, भाठागांव क्षेत्र से मिली शिकायत ने जैसे ही सनसनी फैलाई, पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के दम पर आरोपी तक सीधा रास्ता बना लिया। मामला थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र का है जहां शिकायत मिली कि एक युवक पशु के साथ अमानवीय कृत्य कर रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज ने पूरी घटना की परतें खोल दीं और आरोपी की पहचान पुख्ता हो गई, इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा पिता — उम्र 26 वर्ष निवासी सोनकर पारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला है, पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में पुरानी बस्ती थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया साफ नजर आई, जिसने एक गंभीर और संवेदनशील मामले में बिना देरी के आरोपी को कानून के हवाले किया। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है कि ऐसे अमानवीय कृत्यों के खिलाफ अब कानून और पुलिस दोनों ही सख्त और चौकन्ने हैं—और किसी भी हैवानियत को बख्शा नहीं जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

