बिलासपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ के चक्कर में वर्दी की गरिमा भूलना एक आरक्षक को भारी पड़ गया, मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त का रील बनाना इतना महंगा पड़ा कि एसएसपी ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया, मामला तब सामने आया जब आरक्षक का वर्दी में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, वीडियो में उसका अंदाज और प्रस्तुति पुलिस की मर्यादा के विपरीत मानी गई, जैसे ही वीडियो अधिकारियों तक पहुंचा, महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की गई, पुलिस विभाग ने इसे वर्दी का दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना, जिसके चलते आरक्षक को फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया, यह कदम साफ संकेत देता है कि अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में एक स्पष्ट संदेश दे दिया है—वर्दी सिर्फ जिम्मेदारी है, दिखावे का मंच नहीं, और सोशल मीडिया की चकाचौंध में नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई तय है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

