जांजगीर-चांपा, 07 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में 7 अप्रैल 2026 को पामगढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान सेमरिया सबरिया डेरा निवासी 47 वर्षीय नोनी बाई को पकड़ा गया।5पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे सहित थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

