नईदिल्ली ,07 अपै्रल (आरएनएस)। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते सुबह-सुबह कई राज्यों में बारिश शुरू होने से मौसम बदल गया है। कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं, जिससे अप्रैल में ही मानसून आने का अहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश के साा आंधी ओर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 8 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। 7-8 अप्रैल को तेज हवाएं चलने के साथ बादल छाने और बारिश होने के अलावा कहीं बौछारें पडऩे और ओले गिरने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 7 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रह सकता है, जबकि 8 अप्रैल को इसमें गिरावट आ सकती है। मौसम में आए बदलाव के कारण वायु की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार हुआ है।
आईएमडी के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही इन राज्यों में 10 अप्रैल तक बर्फबारी या ओलावृष्टि होने की भी संभावना बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड़, राजस्थान और ओडिशा में 7-9 अप्रैल के बीच बादलों के बरसने के पूरे आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्यों में मेघ मेहरबान होंगे और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

