रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार का एक गंभीर मामलाब सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, भाठागांव इलाके से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पशु के साथ क्रूरता कर रहा है और आपत्तिजनक कृत्य में लिप्त है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई।डीसीपी पश्चिम जोन के निर्देशन में पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसमें आरोपी की पहचान स्पष्ट हो गई।इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनकर पारा स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (ढ्ढक्कष्ट) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं मामले की जांच अभी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश जाता है कि पशु क्रूरता और अनाचार जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

