नागपुर ,07 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय से 2 किलोमीटर दूर विस्फोटकों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में नियमित निगरानी के दौरान विस्फोटक सामग्री देखी गई थी, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों बुलाया गया। इलाके में घेराबंदी की गई और अलर्ट जारी किया गया है। इलाके में और विस्फोटक की संभावना को देखते हुए बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक के एक घर के छोटे गार्डन में विस्फोटक मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मौके से 15 जिलेटिन छड़े, 58 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद हुए हैं। अनुमान है कि विस्फोटक यहां पिछले डेढ़ महीने से रखे थे। पुलिस सभी विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से जब्त कर दूसरी जगह ली गई और उनकी जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि यह इलाका बेहद संवेदनशील है। जहां विस्फोटक मिला है, वहां से 200 मीटर दूर जामा मस्जिद, 500 मीटर दूर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और 2 किलोमीटर दूर आरएसएस मुख्यालय है। पुलिस ने संभावना जताई है कि हाल में यहां के काटोल इलाके में एसबीएल कंपनी में विस्फोटक हादसा हुआ था, जहां डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक बनते हैं। ऐसे में यह विस्फोटक कंपनी का बताया जा रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

