० अकेले चंगोरा भाठा क्षेत्र में 40 परिवार हुए धर्मांतरित, दुर्ग क्षेत्र में एक परिवार मुस्लिम में हुआ कंवर्ट
रायपुर,09 अप्रैल (आरएनएस)। 2026 में विस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा छग धर्म स्वातंत्र विधेयक कानून पारित हुआ है जिसका देवांगन समाज समर्थन करता है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता है। धर्म परिवर्तन छग देवांगन समाज के लिए भी चिंता का विषय हो गया है। रायपुर में सौ से अधिक देवांगन परिवार मसीही धर्म स्वीकार कर चुके है। वहीं अकेले चंगोराभाठा क्षेत्र में 40 परिवार धर्मांतरित हुए है। दुर्ग में एक देवांगन परिवार मुस्लिम धर्म में चला गया है। यह परिवर्तन रोकने के लिए ही कानून बनाया गया है। जिसका सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में देश व्यापी देवांग देवांगन कोष्टी कोष्टा फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, धनेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन एवं प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला देवांगन ने प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। देवांगन के अनुसार लोग प्रलोभन दबाव अनुचित प्रयास से हुए धर्मांतरित समाज के लोगों को वापस लाने के लिए समाज द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वापसी पर उक्त परिवारों से रोटी बेटी का रिश्ता भी कायम किया जाएगा। हमारे भटके हुए भाई किंही कारणवश मसीही बन चुके है वे वापस लौटते हुए तो समाज उनका तहेदिल से स्वागत करेगा।
संदीप
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

