वाशिंगटन/यरूशलम,07 अपै्रल। पश्चिमी एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। मंगलवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के अल्बोर्ज प्रांत के रिहायशी इलाकों पर भारी बमबारी की है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, हवाई हमलों में 2 बच्चों समेत कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और 24 अन्य लोग घायल हैं। अल्बोजऱ् प्रांत के उप राज्यपाल ने मृतकों की पुष्टि की है। इसके अलावा, ईरान के खोरमाबाद हवाई अड्डे को भी हमले में निशाना बनाया गया है।
इजरायली सेना ने मंगलवार को बताया कि उसने ईरान के शिराज में एक पेट्रोकेमिकल परिसर पर भी हमला किया। सेना ने एक्स पर लिखा, शिराज में एक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल परिसर पर हमला किया गया। यह सुविधा ईरान में विस्फोटकों के लिए महत्वपूर्ण रासायनिक घटकों और बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए सामग्री का उत्पादन करने वाले अंतिम बचे परिसरों में से एक थी। सोमवार को भी इजरायल ने एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमला किया था।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच मंगलवार को घोषणा की कि लाखों ईरानी देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 140 लाख से अधिक नागरिकों ने बलिदान देने की इच्छा व्यक्त की है और वे स्वयं भी इस प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को ईरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

