०जिले के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
अजय चक्रधारी
अम्बिकापुर,07 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसान सम्मेलन तथा जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास कृषि विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन पशुधन विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त वाणिज्यिक कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष लुण्ड्रा कृष्णा पावले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लुण्ड्रा कंचन जायसवाल एवं लुण्ड्रा के सरपंच सोमार साय होंगे।
.०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

