भानुप्रतापपुर (कांकेर),07 अप्रैल (आरएनएस)। ग्राम कहारगांव की शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टा बनाकर अवैध निर्माण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ ने इस संबंध में कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विधायक सावित्री मंडावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बबला पाठी द्वारा मिलीभगत कर नगर निकाय का फर्जी पट्टा तैयार कराया गया और शासकीय भूमि पर निर्माण किया जा रहा है।शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कहारगांव की चारागाह भूमि को नियमों के विरुद्ध नगरीय भूमि दर्शाकर पट्टा जारी कराया गया, जबकि ऐसी भूमि का पट्टा बनना संभव नहीं है। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में दस्तावेजों में हेरफेर कर संबंधित लोगों के परिजनों के नाम पर भूमि दर्ज की गई।संघ ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में शासकीय भूमि के दुरुपयोग को रोका जा सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

