कोंडागांव, 07 अप्रैल (आरएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. मैदान कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट के द्वारा बताया गया कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की स्थिति में उपलब्ध कानूनी उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रत्येक नागरिक का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे विधिक सहायता केन्द्रों से संपर्क कर सकते है।
इस अवसर पर अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, रंजन बैध, लोकेश यादव एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

