जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुची जफराबाद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया। जफराबाद थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के पिंडरा गांव की विवाहिता प्रीति गुप्ता पत्नी दसरथ गुप्ता सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। कुछ देर बात उसकी हालत गंभीर हो गई। विवाहिता प्रीती की जब हालत गंभीर होने लगी तो ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पहुचने पर विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक विवाहिता के मायके पक्ष के तरफ से किसी आरोप का तहरीर नही दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

