जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। तहसील बदलापुर क्षेत्र में एक पीडि़त ने ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों पर 5 लाख रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।क्षेत्र के चवरी गांव निवासी मूलचंद पुत्र प्रहलाद का आरोप है कि ग्राम प्रधान भारत यादव पुत्र कमला प्रसाद व नीलम ने पेट्रोल पंप में पार्टनर के नाम पर उससे 5 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। जब पीडि़त ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों का रवैया बदल गया और उसे धमकियां दी जाने लगीं।पीडि़त ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान पहले भी उसकी दुकान लुटवा चुका है, जिसकी शिकायत उसने थाने में की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, प्रधान द्वारा उसे लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। मूलचंद का आरोप है कि पैसा वापस न देने के लिए ग्राम प्रधान तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है और उस पर बेवजह मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं, ताकि वह डरकर अपनी मांग छोड़ दे। पीडि़त और उसके परिवार में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पीडि़त ने प्रशासन से मांग की है कि उसके 5 लाख रुपये जल्द से जल्द वापस कराए जाएं और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही ग्राम प्रधान और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

