जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। थाना रामपुर क्षेत्र की पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में रामपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस के अनुसार इस मामले को लेकर उपनिरीक्षक पंचरतन राम मय पुलिस की टीम ने थाना पर पंजीकृत मामले को लेकर आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया। फिल्हाल पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक अमित मिश्र पुत्र छोटेलाल मिश्र को न्यायालय भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

