जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवेयरनेस मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों पर आयोजित सफल जागरूकता कार्यक्रम और इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए मिला है यह गौरवपूर्ण प्रशस्ति-पत्र भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के महानियंत्रक (पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिह्न) प्रो. (डॉ) उन्नत पी. पंडित की ओर से जारी किया गया है।विश्वविद्यालय आई पी आर सेल के नोडल प्रभारी प्रो. रवि प्रकाश ने विश्वविद्यालय को प्राप्त यह सम्मान कुलपति प्रो. वंदना सिंह को भेंट किया। इस अवसर पर यह रेखांकित किया गया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन और विजन के कारण ही विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय मिशन का सफल हिस्सा बन सका। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. प्रवीण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के सफल आयोजन में आई पी आर सेल के सदस्य प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. रसिकेश, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. मंगला यादव सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के शिक्षकगणकृडॉ. रीतेश बरनवाल, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. पारुल त्रिवेदी, डॉ. विशाल यादव, पूनम सोनकर, डॉ. तुषार श्रीवास्तव एवं डॉ. ज्योति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

