जौनपुर 7 अप्रैल (आरएनएस)। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए लखनपुर चैकिया स्थित श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में ब्लड कैंसर से जूझ रहे युवक विशाल विश्वकर्मा को 35 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। तहसील शाहगंज के बहोरनपुर मदरहा निवासी विशाल विश्वकर्मा गंभीर रूप से ब्लड कैंसर से पीडि़त हैं और उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनके इलाज के लिए लगभग 15 लाख रुपये की आवश्यकता है, जिसे जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है। ट्रस्ट ने पहल करते हुए 35,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से परिवार को सौंपी। दीपक विश्वकर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर समय रहते सहयोग मिल जाए, तो एक जिंदगी बचाई जा सकती है। विशाल विश्वकर्मा के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर एक सहायता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोग अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। गौतम कुमार विश्वकर्मा, आदेश विश्वकर्मा, गजेंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

